Tue. May 14th, 2024

Farmer Protest : पंजाब-हरियाणा सीमा पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच जारी गतिरोध के बीच तीन केंद्रीय मंत्रियों की एक समिति आज चंडीगढ़ में किसान नेताओं से एक फिर वार्ता करेगी। कृषि व किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर यहां शाम पांच बजे किसान नेताओं से मुलाकात करेंगे। यह दोनों पक्षों के बीच तीसरे चरण की वार्ता होगी। किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आज तीसरा दिन है।  

किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का बृहस्पतिवार को तीसरा दिन है और दिल्ली व हरियाणा के बीच दो प्रमुख सीमाओं पर वाहनों की आवाजाही बंद है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण स्थानों पर दंगा रोधी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। हरियाणा से लगी दो सीमाएं – टिकरी और सिंघू – बंद हैं जबकि उत्तर प्रदेश से लगी गाजीपुर सीमा पर सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में आवाजाही की अनुमति दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को अंबाला के पास पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर पर रोक दिया है। मध्य दिल्ली में भी पुलिस ने संसद और अन्य संवेदनशील स्थानों की ओर जाने वाली कई सड़कों पर अवरोधक लगा दिए हैं। पंजाब में किसानों ने रेल ट्रैक जाम किया
पंजाब के पटियाला में प्रदर्शनकारी किसान राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों पर बैठे हैं और ट्रेनों को रोक रहे हैं। यहां पर ट्रेनों को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। किसानों पर आंसू गैस छोड़ने के खिलाफ किसान आज शाम चार बजे तक रेल रोकेंगे।

पंजाब में रेल ट्रैक पर जुटने लगे किसान
पंजाब में रेल ट्रैक पर किसानों का जमावड़ा शुरू हो गया है। शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस छोड़े जाने के खिलाफ किसान संगठन दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेल ट्रैक पर बैठेंगे और ट्रेनों को रोकेंगे

जीटी करनाल रोड पर जाम
किसानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में भीषण जाम लग गया है। जीटी करनाल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।किसानों के भारत बंद का समर्थन करेगी कांग्रेस
 कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, “किसान संगठनों ने जो भारत बंद का एलान किया है हम उसका समर्थन कर रहे हैं। कल सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी किसानों के साथ मुलाकात करेंगे। 3 मंत्रियों की नियुक्ति दिखावा है। किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। सड़कों में कीलें लगा दी गई हैं। जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किसानों के खिलाफ किया जा रहा है ये निंदनीय है। किसान देश और समाज की रीढ़ की हड्डी हैं वे अन्नदाता हैं। ये सरकार चंदा दाताओं का सम्मान करती है अन्नदाता का नहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *