गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित Gurukul Shantidham में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने न केवल स्थानीय लोगों को हिलाकर रख दिया, बल्कि आश्रमों की साख पर भी सवाल उठा दिए हैं। यहाँ एक महिला साध्वी के साथ रेप की वारदात ने सभी को स्तब्ध कर दिया। इस घटना ने उस जगह की पवित्रता को कलंकित कर दिया, जहाँ लोग शांति और आत्मिक सुकून की तलाश में आते हैं।
Gurukul Shantidham, जो योग और संयमित जीवन का पाठ पढ़ाने के लिए जाना जाता है, अब एक भयावह अपराध का केंद्र बन गया है। पुलिस के अनुसार, आश्रम की संचालिका Divya Yoga Maya Saraswati (60 वर्ष) और उनकी सहायिका Shabnam ने मिलकर एक साध्वी को अपने जाल में फंसाया।
ये भी पढ़े - MIT में ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे लगाने वाली भारतीय छात्रा कौन है? जानिए पूरा मामला
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, उसे पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। जब वह बेहोश हो गई, तब उसे मुख्य आरोपी Gokul के हवाले कर दिया गया, जिसने उसके साथ रेप किया। होश में आने पर साध्वी ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपियों ने उसकी आवाज दबाने के लिए मारपीट की और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
घटना की सूचना मिलते ही Ghaziabad Police हरकत में आ गई। DCP Trans Hindon Nimish Patil के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत Divya Yoga Maya Saraswati और Shabnam को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। हालांकि, मुख्य आरोपी Gokul अब भी फरार है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है, लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया है। DCP Nimish Patil ने बताया कि Gokul की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।