Moradabad News: नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का तहसील मुख्यालय पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

अनिल शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का तहसील मुख्यालय पर प्रथम बार आने पर स्वागत फूल मालाओं पहनकर ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आकाश पाल ने कार्यकर्ताओं से कहा की पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार जनता में करना आवश्यक है बूथ अध्यक्ष तथा शक्ति केंद्र संयोजक को अपने केंद्रों पर सक्रिय रहना चाहिए।

कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा की ईमानदारी व लगन से पार्टी का कार्य करना चाहिए। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए हमें अभी से ही मेहनत करनी है। विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक जीत प्राप्त करनी है तथा चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री बनाना है।

भाजपा पूर्व प्रत्याशी अजय प्रताप ने जिलाध्यक्ष को अपने आवास पर लड्डू से तोलकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुस्लिम राष्ट्र मंच के कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर आफताब आलम हाशमी के नेतृत्व में रामपाल द्वारा पर भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल का ढोल नगाड़ों व फूल माला पहनकर स्वागत किया है।

जिसके बाद वह। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि ,गजेंद्र पाल सिंह वीरूवाला, ब्लॉक प्रमुख पति वीर सिंह सैनी, ब्लॉक प्रमुख डीलारी अर्जुन चौधरी, राकेश चौहान, बार संघ के अध्यक्ष योगेन्द्र चौहान, जिला मंत्री भानु प्रताप, जिला महामंत्री हरज्ञान सिंह, नवीन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, गौरव चौहान, हरिओम सिंह मंडल अध्यक्ष ठाकुरद्वारा देहात, हरपाल सैनी मंडल अध्यक्ष डीलारी, नरेंद्र पाल आचार्य, अनुपम शर्मा, नीटू चौहान, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *