प ० अनिल शर्मा
मुरादाबाद। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सदर तहसील में तैनात लेखपाल के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रभारी रश्मि चौधरी को वर्तमान में सदर तहसील मुरादाबाद में तैनात लेखपाल सुनील कुमार शर्मा निवासी ग्राम लोंगी थाना ठाकुरद्वारा के खिलाफ जांच सौंप गई थी। उनकी जांच में सामने आया कि लेखपाल की 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2018 तक वैध स्रोतों से अर्जित आय एक करोड़ 14 लाख 51 हजार 825 रुपए है जबकि लेखपाल ने पारिवारिक भरण पोषण प्लांट एवं वाहन खरीद पर एक करोड़ 42 लाख 72 हजार 222 रुपए खर्च किया है। जो उसकी आय से 28 लाख 20397 रुपए अधिक है। जांच के दौरान लेखपाल आय से अधिक संपत्ति के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पाया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की निरीक्षक रश्मि चौधरी की तहरीर पर ठाकुरद्वारा कोतवाली में लेखपाल सुनील कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।