शरीफ नगर में तेंदुए के हमले से किसान घायल, दहशत से किसानों की फसल हो रही खेतों में बर्बाद- इल्यास प्रधान

पंडित अनिल शर्मा
Moradabad News
शुक्रवार को अपने खेत से चारा लेने गए किसान पर तेंदुऐ ने हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था उसकी चीख पुकार पर निकट निकट चामुंडा मंदिर पर मौजूद लोग घटना की और दौड़े लोगों की भीड़ में शोर सुनकर तेंदुआ जंगलों में भाग गया ग्रामीणों ने तेंदुआ का लाठी डंडों से पीछा किया लेकिन तेंदुआ नहीं मिला ।तत्काल घायल किस को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

किसान के हमला होने की सूचना पर वन विभाग की टीम में भी हड़कंप मच गया बताते चलें कि आज यह दूसरी घटना शाम 6:30 के आसपास की है । शरीफ नगर निवासी किसान सोमपाल सिंह पुत्र किशोरी ंिसह भायपुर के जंगल में चामुंडा मंदिर के निकट खेत में चारा काट रहे थे। उनके साथ पत्नी गीता और बच्चे भी थे। शाम के समय ईख से निकलकर तेंदुए ने हमला कर दिया। सोमपाल ंिसह ने दरांत से तेंदुए पर वार कर शोर मचाया तो तेंदुआ छोड़कर भाग गया।

वन विभाग ने हमलाबर तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

इल्यास प्रधान ने वन विभाग की जागरूकता गोष्टी में वन विभाग से हमलावर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की।वन विभाग के दरोगा पीयूष जोशी ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया गया है वन विभाग पूरा प्रयास कर रहा है कि तेंदुए को पकड़ लिया जाए।

एक दिन पूर्व शरीफ नगर निवासी सोमपाल सिंह को चामुंडा मन्दिर के निकट तेंदुए ने हमलाकर घायल कर दिया था। जिसका मुरादाबाद में उपचार चल रहा है। शनिवार को पूर्व प्रधान एम0 इल्यास ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की । जिसपर वन विभाग ने घटनास्थल पर पिंजरा लगा दिया है। शरीफ नगर में गोष्टी कर लोगो को जागरूक किया ।

वन दरोगा पीयूष जोशी ने बताया कि मौके पर पिंजरा लगवा दिया गया है। तेदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से सतर्क रहने का आह्वान किया है। इस मौके पर मोनु , भानु प्रताप, मुबारक बाबा, असलम उर्फ कलुआ, मोहम्मद आजम, वेदप्रकाश सिंह, दिलशाद मेम्बर, हाजी इसरार आदि मौजूद थे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *