शातिर युवक ने महिला को प्रेम जाल में फसाकर 7 लाख के आभूषण हड़पे, युवक फरार

पंडित अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा।
शातिर युवक ने महिला को प्यार का झांसा देकर सात लाख के आभुषण हड़प लिए। इतना ही नही उसकी असमत लूटने के बाद आरोपी युवक महिला को छोड़कर फरार हो गया पीड़ित महिला धोखेबाज प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए भटक रही है।

मामला थाना ठाकुरद्वारा व डिलारी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।सूत्रों के मुताबिक़ ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव शरीफ नगर के एक युवक का डिलारी क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आना जाना था,जहां उसने दो बच्चों की माँ को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक महिला को शादी का झांसा देकर उसकी आबरू से खेलता रहा और अपने साथ लेकर फरार हो गया।महिला का आरोप है कि इस दौरान युवक ने करीब सात लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण ओर कुछ नकदी ऐंठ लिए। बाद में युवक महिला को धोखा देकर भाग गया।महिला के परिजन कानूनी कार्यवाही के लिए भटक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *