उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मुख्तार अंसारी अपने जेल बैरक में ही बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद मुख्तार अंसारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया डॉक्टर ने मुख्तार अंसारी को मृत घोषित कर दिया।

कुछ दिन पहले तक मुख्तार अंसारी ने दावा किया था कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश हो सकती है। उस बीच फिर तबीयत बिगड़ी है और पास के ही मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी को भर्ती करवा दिया गया है जानकारी के लिए बता दें कि मुख्तार अंसारी को जेल में तीन डॉक्टरों का पैनल देख रहा था। पिछले कुछ दिनों से मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर चल रही थी। बुधवार देर रात भी अचानक से अंसारी की तबीयत बिगड़ी थी और तब मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाना पड़ा था। पता चला था कि अंसारी की हालत नाजुक है वेंटिलेटर पर रखा गया। अब फिर हार्ट अटैक की वजह से तबीयत बिगड़ गई है, डॉक्टरों ने मुख्तार अंसारी मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *