Public Holiday : इस बार 17 व 31 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल

Public Holiday, Holiday on Maharishi Valmiki Jayanti : UP NEWS, उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 30 अक्टूबर से लगातार छुट्टियां ही छुट्टियां है।

इस दौरान नरक चतुर्दशी, सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई जाएगी।‌ रोशनी का पर्व दिवाली की छुट्टी भी इसी महीने से शुरू हो जाएगी। गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त जयंती के बाद सरकारी कार्यालय और स्कूल खुलेंगे। आईए जानते हैं अक्टूबर महीने में कौन से प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं और कब छुट्टी होगी?

Maharishi Valmiki Jayanti, 31 October also holiday 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन पूर्णिमा भी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। 29 अक्टूबर को धनतेरस है जबकि 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली और 31 अक्टूबर को बड़ी दिवाली है वैसे इस बार दिवाली कब मनाई जाएगी पर भी मतभेद है 31 या 1 नवंबर को दिवाली होगी। ‌
इन दिनों में अवकाश रहेगा

 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अवकाश की घोषणा की गई है। जबकि 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी या छोटी दीपावली है। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इधर 31 अक्टूबर से लगातार 3 नवंबर तक छुट्टी है। इन दिनों में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती है। ‌

डांसर को बंधक बनाकर की दरिंदगी, ज्यादा पैसे कमाने का दिया था लालच

Agra News: आगरा में गाजियाबाद की डांसर के साथ दरिंदगी की करने का एक मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने उसे अपने फ्लैट पर तीन दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वो जिस इवेंट मैनेजर के भरोसे आगरा आई थी, वो ही हैवान निकला। उसकी पत्नी भी इस कृत्य में शामिल रही। डांसर ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया है।

आरोपी की पहचान विनय गुप्ता के रूप में हुई है जो पेशे से कार्यक्रम प्रबंधक है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की मूल निवासी पीड़िता से आगरा में एक कार्यक्रम के लिए संपर्क किया था जो डांसर के तौर पर काम करती है। आठ अक्टूबर को गुप्ता पीड़िता को अपने घर ले गया, जहां उसकी पत्नी ने उसे नशीली पदार्थ मिली चाय पिलाई, जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया, ‘‘जब वह होश में आई तो उसने खुद को एक कमरे में बंधा हुआ पाया।”

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि गुप्ता ने उसे तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता से ज्यादा पैसे कमाने के लिए देह व्यापार करने को कहा। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि गुप्ता ने अन्य महिलाओं को भी देह व्यापार के लिए मजबूर किया है।

आगरा के सहायक पुलिस आयुक्त (ताज सुरक्षा और यातायात) सैयद अरीब अहमद ने बताया, ‘‘पीड़िता किसी तरह गुप्ता के घर से भागने में कामयाब हुई और ताजगंज पुलिस थाने पहुंची, जहां उसने शुक्रवार को एक शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी विनय गुप्ता और उसकी पत्नी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अहमद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।